हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ,द्रौपदी पर आधारित फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। दीपिका फिल्म छपाक में ऐक्टिंग के साथ-साथ उसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। दीपिका अब दूसरी फिल्म भी प्रोड्यूस करने को तैयार हैं। यह फिल्म महाभारत की द्रौपदी की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म को दीपिका के अलावा मधु मंटेना भी प्रोड्यूस करेंगे।

दीपिका इस फिल्म में लीडिंग ऐक्ट्रेस के तौर पर भी दिखने वाली हैं। फिल्म के लिए लीड ऐक्टर की तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म दो या तीन पार्ट में बनेगी। पहला पार्ट 2021 में रिलीज हो सकता है।दीपिका ने कहा कि वह इस इंट्रेस्टिंग को निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका ने कहा मैं द्रौपदी का किरदार निभाने को लेकर रोल रोमांचित हूं और सम्मानित भी महसूस कर रही हैं। मैं सच में मानती हूं कि यह एक लाइफटाइम रोल है। दीपिका छपाक के अलावा निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। (वार्ता)
Published : 25 October 2019, 2:43 PM IST
Topics : bollywood Deepika Padukone Draupadi entertainment film डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण द्रौपदी फिल्म बॅालीवुड