हिंदी
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आगामी 19 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। लोक सभा स्पीकर ओम बिडला ने यह जानकारी दी है। मानसून सत्र के लिये लोकसभा और राज्यसभा दोनों की ओर से जारी आधिकारिक आदेश पहले ही जारी कर दिये गये हैं।
मानसून सत्र का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए होगा और सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा।
लोक सभा स्पीकर ओम बिडला के मुताबिक ‘17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19 जुलाई (सोमवार) को आरंभ होगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र का समापन 13 अगस्त (शुक्रवार) को हो सकता है। दोनों सदनों की बैठक एक ही समय पर होगी
इससे पहले राज्यसभा के आधिकारिक आदेश में कहा गया कि राष्ट्रपति ने राज्यसभा की बैठक को 19 जुलाई को आहूत किया है। सत्र का समापन 13 अगस्त को होना है।
Published : 12 July 2021, 1:56 PM IST
Topics : business days Monsoon Session of Parliament Om Birla ओम विडला मानसून सत्र राज्य सभा लोक सभा संसद