हिंदी
महराजगंजः बुधवार को एक किराना की दुकान में आग लगने से काफी सामान जलकर खाक हो गया है।
यह भी पढ़ेंः पनियरा में कोरोना मरीज़ मिलने से अलर्ट पुलिस महकमा, हर किसी पर रखी जा रही पैनी नजर
थाना नौतनवां कस्बे के राहुल नगर वार्ड नंबर 17 के एक किराना स्टोर में बुधवार को रात 9 बजे के आस पास आग लग गई। आग लगने की ख़बर सुनते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और बड़ी मुश्किल से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस्तियाक अहमद के दुकान में काउंटर पर रखे इलेक्ट्रॉनिक तराजू में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जिससे दुकानदार का काफी नुकसान हो गया है। बताया जा रहा है कि किराने की दुकान से ही ये अपना परिवार चला रहे थे। जिससे इनकी रोजी रोटी चल रही थी।
Published : 30 April 2020, 2:15 PM IST
Topics : Fire Shot Maharajganj paniyara uttar pradesh आग उत्तर प्रदेश थाना नौतनवां महराजगंज शार्ट सर्किट