Health: खाली पेट भीगे हुए मुनक्का खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

डीएन ब्यूरो

सर्दियों में मुनक्का खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए मुनक्का खाने के फायदों के बारे में

पोषक तत्वों से भरपूर

मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन ई और सेलेनियम काफी मात्रा में होते हैं।

तासीर गर्म होती है

आयुर्वेद में तो मुनक्का को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसकी प्रकृति या तासीर गर्म होती है। यह कई रोगों में दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

भिगोकर सुबह खाली पेट खाने की सलाह

कई लोग इसे पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि इसे पानी में भिगोकर खाने से यह स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

भीगे हुए मुनक्का

रोजाना सेवन करने आंखों की रोशनी को बरकरार रखने में मदद मिल सकती है. इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है। भीगे हुए मुनक्का को सुबह खाली पेट खाली से काफी फायदा हो सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए कारगर

कई लोग वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट मुनक्का खाने की सलाह भी देते हैं। जो काफी कारगर हो सकते हैं।

मुंह और दांतों को सुरक्षित रखते हैं

मुनक्के में मौजूद ओलेक्रोलिक एसिड और फाइटोकेमिकल्स मुंह और दांतों को सुरक्षित रखते हैं। मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी होता है, साथ ही यह दांतों में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है।








संबंधित समाचार