हिंदी
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में ईद के दिन दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमद नगर की है। जहां विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट
डीएम और एसएसपी ने लिया एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए बवालियों को खदेड़ दिया। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी खुद मौके पर गश्त कर रहे हैं। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
लड़की को भगाने का आरोप
सूत्रों का कहना है कि इस विवाद की वजह एक हिंदू युवक द्वारा मुस्लिम समुदाय की एक लड़की को भगाकर ले जाने की घटना बताई जा रही है। जैसे ही यह खबर फैली, मुस्लिम समुदाय के लोग लड़के के घर पहुंचे और बातचीत करने लगे। शुरुआत में बातचीत शांतिपूर्ण रही, लेकिन अचानक किसी बात पर दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
तीन मुस्लिम युवकों को लगी गोली
देखते ही देखते एक पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसका जवाब दूसरे पक्ष ने भी दिया। गोलीबारी में वाजिद, रशीद और नावेद नामक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। डीएम और एसएसपी खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
पुलिस का बयान
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
Published : 1 April 2025, 10:21 AM IST
Topics : Bareilly DM bareilly news Bareilly SSP Crime in Bareilly Crime Story Dynamite News EID Murder in UP UP News Uttar Pradesh News