हिंदी
लखनऊ: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान तेजस्वी ने उन्हें गठबंधन के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई की इससे भाजपा को कड़ी चुनौती मिलेगी।
भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी और जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक के अपने साढे 4 साल के कार्यकाल में केवल जनता को धोखा देने का काम किया है लेकिन जनता सब कुछ समझ चुकी है। इस बार भाजपा को केंद्र की सत्ता से जनता उखाड़ फेंके।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज.. BJP नेता- कार्यकर्ता बसपा-सपा में आने को बेचैन
वहीं सपा और बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गठबंधन यूपी में भाजपा का सफाया करने में सफल होगा। अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि यूपी के साथ बिहार में भी भाजपा को रोकने के लिए भाजपा विरोधी दल गठबंधन कर भाजपा को बिहार से निकालने का काम करेंगे।
Published : 14 January 2019, 3:22 PM IST
Topics : अखिलेश यादव गठबंधन तेजस्वी यादव भाजपा लखनऊ समाजवादी पार्टी
No related posts found.