सुल्तानपुर: बीजेपी नेताओं की पहल, 10 दिनों में लगाएंगे 50 हजार पेड़

डीएन संवाददाता

यूपी के सुल्तानपुर जिले के बीजेपी नेताओं ने एक अच्छी पहल की है। जिसके चलते उन्होंने 10 दिनों में 50 हजार पेड़ लगाने का टार्गेट रखा है।

प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह वृक्षारोपण करते
प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह वृक्षारोपण करते


सुलतानपुर: यूपी के सुल्तानपुर ज़िले के बीजेपी नेताओं ने एक अच्छी पहल करते हुए 10 दिनों में 50 हज़ार पेड़ लगाने का टार्गेट रखा है। बीजेपी नेताओं ने पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 15 जुलाई से 25 जुलाई के बीच में डिस्ट्रिक्ट भर के 1868 बूथों पर "बूथ वृक्षारोपण अभियान" की आज से शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने यहां 400 के.वी. में वृक्षारोपण कर किया।

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा पर आतंकियों की नजर, हो सकता है लंदन जैसा हमला

जीवन का वरदान होता प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार वृक्ष
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार वृक्ष जीवन का वरदान होता है। धरती का एक तिहाई हिस्सा हरा-भरा होगा तभी भारत स्वस्थ व सुन्दर होगा। उन्होंने कहा पार्टी का यह प्रदेश व्यापी अभियान धरती को  हरा भरा कर एक स्वस्थ एवं स्वच्छ धरा को बनाने का है।

पौधरोपण के बाद भाजपाई ही होंगे देखभाल के जिम्मेदार
आगामी 25 जुलाई तक भाजपाई जिले में लगभग 50 हजार फलदार व छायादार पौधों को रोपकर जिले में हरित क्रांति का बिगुल फूकेंगे। इसके लिए भाजपा नेतृत्व ने प्रत्येक बूथ पर 25 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पौधरोपण पश्चात उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी भाजपाइयों की होगी।

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर: स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए बीजेपी नेता की पहल

21 से 23 जुलाई तक चलाया जायेगा वृक्षारोपण महा-अभियान 
बीजेपी के ज़िला मीडिया प्रभारी  विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 'बूथ वृक्षारोपण अभियान' को सफल बनाने के लिए जिले के सभी 18 मण्डलों में बैठक कर तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि 21जुलाई से 23 जुलाई तक वृक्षारोपण महा-अभियान चलाया जायेगा, जिसमें सभी कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी व विधायकगण अपने-अपने बूथों पर पौधरोपण करेंगे।

विधानसभा वार इन नेताओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारी
वृक्षारोपण अभियान के जिला प्रमुख घनश्याम चौहान ने बताया की अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी सौप दी गयी है। कादीपुर वि०स० की जिम्मेदारी जानकी प्रसाद को, सदर-जयसिंहपुर की जिम्मेदारी शोभनाथ यादव को, सुलतानपुर वि०स० की जिम्मेदारी जि०पं०सदस्य सुनील वर्मा को, इसौली वि०स० की जिम्मेदारी प्रदीप पाण्डे को और लंभुआ वि०स० की जिम्मेदारी भाजपा नेता विजय सिंह को सौपी गयी है।










संबंधित समाचार