हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को वाराणसी रेफर किया गया है।
अपनी बेटी को जलता देख उसे बचाने गये लड़की के पिता भी आग में झुलस गए हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गांव के दबंग लड़के ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसका लड़की ने विरोध किया। छात्रा द्वारा इसका विरोध करने पर बाद में आरोपी दबंग लड़के ने छात्रा के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया।
इस घटना के बारे में बात करते हुए छात्रा के परिजन का कहना है कि शनिवार को दंबंग लड़के ने घर में घुसकर केरोसिन तेल डालकर उसे जिंदा जलाया। लड़के की चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं अपनी बेटी को बचाने गये पिता भी इसमें झुलस गये है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देवेन्द्र नाथ ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Published : 8 November 2020, 2:13 PM IST
Topics : Crime in UP आरोपी उत्तर प्रदेश छेड़छाड़ जिंदा जलाना बलिया युवक लड़की