Sports News: खेल मंत्री ने बजरंग को दिया खेल रत्न अवार्ड

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड गुरूवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्यालय में प्रदान किया।

Updated : 29 November 2019, 2:13 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड गुरूवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्यालय में प्रदान किया।

यह भी पढ़ें: Sports- भारत दौरे पर नहीं आयेंगे गेल, ये है वजह

बजरंग विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में यह अवार्ड लेने के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे। खेल मंत्री ने बजरंग को आज यहां यह सम्मान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें : Sports खिलाड़ियों की उमड़ी भारी भीड़ जानिए क्या है वजह 

देश को 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में टोक्यो ओलम्पिक का कोटा दिला चुके बजरंग को इसके साथ ही 32 लाख 70 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। (वार्ता)

Published : 
  • 29 November 2019, 2:13 PM IST