हिंदी
जालंधर: गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 64वीं सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) के एम एस भुल्लर स्टेडियम में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: भारतीय महिला गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाते हुए जीता अंतरराष्ट्रीय मैच
पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान पद्यमश्री करतार सिंह ने सोमवार को बताया कि पंजाब में 24 वर्ष पश्चात हो रही इस चैम्पियनशिप में देश भर से लगभग 1400 पुरूष और महिला पहलवानों द्वारा हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सुशील कुमार, बजरंग पुनीया, राहुल, हरप्रीत, गुरप्रीत, बबीता, दिनेश, फोगट तथा साक्षी मलिक जैसे स्टार पहलवान भी हिस्सा लेंगे। (वार्ता)
Published : 25 November 2019, 6:14 PM IST