Maharajganj: खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, किए जाएंगे पुरस्कार वितरण

महराजगंज जिले में 1 अक्टूबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पुरस्कार वितरण भी किए जाएंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 1 October 2019, 10:02 AM IST
google-preferred

महराजगंजः जिले में आज से सातवां प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कई खेलकूद की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई लोग हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन सिरसिया महाराजगंज में होगा। ये कार्यक्रम 1 से 3 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें हर दिन नए-नए खेलकूद का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

1 अक्टूबर को 100 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ और कबड्डी के खेल होंगे। 2 अक्टूबर को लम्बी कूद, ऊंची कूद और कबड्डी फाइनल और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। 3 अक्टूबर को तैराकी और दंगल के अलावा ड्रामा पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। 

Published : 
  • 1 October 2019, 10:02 AM IST

Advertisement
Advertisement