हिंदी
इटावा: समाजवादी पार्टी से मैनपुरी से लोक सभा सांसद डिम्पल यादव ने सोमवार को इटावा में निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ डिंपल ने पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।
इस खाक मौके पर डिंपल यादव ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा "इटावा के निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में जुड़ गयी प्रगति की एक और कड़ी…।"

इटावा स्थित लायन सफारी के पास करीब 10 एकड़ की जमीन पर श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर को निर्माण हो रहा है। यह मंदिर भगवान शिव के समर्पित है, जिसे श्री केदारनाथ धाम के तर्ज पर बनाया जा रहा है।
श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। जल्द ही मंदिर में भगवान शालिग्राम को स्थापित कर इसे भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया जाएगा।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा श्री केदारेश्वर मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। पिछले दिनों इस मंदिर में शिवलिंग स्थापित करने के लिए नेपाल से एक ट्रक शालिग्राम शिला लाई गई थी।
शालिग्राम शिला के पहुंचने के मौके पर अखिलेश यादव ने इसका स्वागत किया और इसे 'श्री शालिग्राम भगवान को देश-प्रदेश के लिए मंगलकारी एवं जन-जन के लिए कल्याणकारी बताया।
Published : 26 February 2024, 2:58 PM IST
Topics : Etawah Jalabhishek MP Dimple Yadav Shri Kedareshwar Mahadev Temple uttar pradesh इटावा उत्तर प्रदेश पूजा अर्चना श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर सांसद डिंपल यादव