लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ चुनावी रण में होंगी पूनम सिन्हा, अखिलेश और डिम्‍पल यादव ने संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेस में की घोषणा

अखिलेश यादव ने कहा लखनऊ का चुनाव लखनऊ में किए समाजवादी और बसपा के काम पर ही लड़ें जाएंगे और जीते भी जाएंगे। लखनऊ में किए कामों के आधार पर लखनऊ की जनता से अपील करता हूं कि एक बार समाजवादियों को सेवा का मौका दें।

Updated : 17 April 2019, 7:03 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ का चुनाव यहां के विकास के नाम पर लड़ा जाएगा। सपा में जितना सम्मान महिलाओं को मिला है उतना शायद किसी और दल में नहीं मिला है। अखिलेश ने कहा कि पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा की उम्मीदवार होंगी। यही पार्टी का फैसला है।

अखिलेश यादव व डिम्पल यादव की छिबरामऊ में चुनावी जनसभा..कहा- नया प्रधानमंत्री बनाने जा रहा है गठबंधन

दिन में धुआंधार रैली और शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा के लिए उत्‍तर प्रदेश में चुनौती बने हुए हैं अखिलेश यादव। बुधवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस में लखनऊ से भाजपा के प्रत्‍याशी राजनाथ सिंह के सामने शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की पत्‍नी पूनम सिन्‍हा को समाजवादी गठबंधन द्वारा मैदान में उतारे जाने की घोषणा की। इस दौरान उनके साथ कन्‍नौज से सांसद डिम्‍पल यादव भी मौजूद रहीं।

आगरा की जनसभा में अखिलेश यादव का तंज..कहा-आपसी प्रेम सद्भाव को मिटाने पर लगी है भाजपा

उन्‍होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारे फार्मूले को दूसरे लोग चोरी कर रहे हैं। रविदास जी का दुख हमारा भी है और आपका भी। लखनऊ सीट पर सबसे पहले महिला प्रत्याशी ही मैदान में थीं। इस सीट पर हमने एक महिला को ही प्रत्‍याशी बनाया है। 

सपा-बसपा महागठबंधन की कल आगरा, मथुरा समेत कई लोकसभा क्षेत्रों में होंगी रैलियां

100 नंबर की सेवा का नाम बदलकर 1090 कर दिया

समाजवादियों द्वारा शुरू की गई पुलिस सुरक्षा की तकनीक, महिलाओं को सुरक्षा देने का हिसाब हमने यूपी 100 और 1090 ने बदला है। आजम खां जी के किसी बात को लेकर आप हम पर आरोप नहीं लगा सकते।

अखिलेश यादव 18 अप्रैल को आजमगढ़ में रोड शो के बाद दाखिल करेंगे पर्चा

डिंपल ने भी मीडिया को किया संबोधित

प्रेंस कांफ्रेंस में मौजूद कन्नौज की प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी मीडिया को संबोधित किया और कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार जाने वाली है। पिछले पांच साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया। उनके पास बताने के लिए कुछ है ही नहीं। इसलिए ये सरकार जाने वाली है। डिंपल यादव ने आजम के बयान पर कहा छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें।

Published : 
  • 17 April 2019, 7:03 PM IST

Related News

No related posts found.