Sports: सौरव गांगुली बनें BCCI के नए अध्यक्ष, धोनी के भविष्य पर कल लेंगे बड़ा फैसला

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की नई पारी शुरू हो गई है। आज बुधवार को सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 23 October 2019, 2:26 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः बुधवार को सौरव गांगुली ने  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। सौरव गांगुली 65 साल बाद ऐसे पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं, जो बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के अध्यक्ष बने हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली

इससे पहले पिछले 33 महीनों से सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति बीसीसीआई का संचालन संभाल रही थी जिसका कार्यकाल भी पूर्व भारतीय कप्तान की नियुक्ति के साथ आज समाप्त हो गया है। बता दें कि गांगुली का कार्यकाल 9 महीने का ही होगा, और जुलाई में उन्हें ये पद छोड़ना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
 

 

यह भी पढ़ें: धोनी के फैंस रहें सावधान, फैल रहा है धोनी के नाम से खतरनाक वायरस
 
बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली के सामने कई सारी चुनौतियां हैं। जिनमें से सबसे पहले है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य का। बताया जा रहा है कि गांगुली 24 अक्टूबर को इस बारे में चयनकर्ताओं से बात करेंगे। इस बारे में गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली से बात करने के बाद ही वह महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कोई टिप्पणी करेंगे।

Published : 
  • 23 October 2019, 2:26 PM IST

Advertisement
Advertisement