Sports: धोनी के फैंस रहें सावधान, फैल रहा है धोनी के नाम से खतरनाक वायरस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। लेकिन अपने शहर रांची में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के दौरान माही ड्रेसिंग रूम में नजर आए। इन सबके बीच एक और खबर आई है कि धोनी को सर्च करना बेहद खतरनाक हो रहा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 22 October 2019, 5:45 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में हैं इसीलिये फैन्स लगातार उनके बारे में जानना चाहते हैं, हालांकि उनकी यही लोकप्रियता अब नेटिजंस के लिये खतरनाक साबित हो रही है।

यह भी पढ़ेंः भारत की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत

एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि सर्च इंजन पर पूर्व कप्तान धोनी के बारे में कोई जानकारी ढूंढने के साथ ही खतरनाक वायरस आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में घुस जा रहे हैं। ये आपकी अहम जानकारियों के लिये भी खतरा है। इसी तरह अन्य खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, हरमनप्रीत कौर और पीवी सिंधू के बारे में सर्चिंग भी खतरनाक है।

यह भी पढ़ेंः सरफराज से कप्तानी छीनने पर बोले शोएब अख्तर- मैं उन्हें दो साल से कह रहा था कि...

McAfee का संस्करण सबसे खतरनाक सेलिब्रिटी रिसर्च 2019 की लिस्ट में शामिल इन सेलिब्रिटीज को सर्च करने से आपका डाटा चोरी हो सकता है, सिस्टम हैक हो सकता है। 

Published : 
  • 22 October 2019, 5:45 PM IST