सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए किया प्रपोज

डीएन संवाददाता

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को एक रिंग देते हुए शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। प्रियंका ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला..

सिद्धार्थ मल्होत्रा  और प्रियंका चोपड़ा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रियंका चोपड़ा


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए ‘प्रपोज’ किया है और प्रियंका ने भी इसे स्वीकार कर लिया। ये खबर सुनकर आप एक बार को चौक जाएंगे। लेकिन आपको ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता दें कि ऐसा रीयल नहीं बल्कि रील लाइफ में हुआ है। 

यह भी पढ़ें: जब लड़कों ने की परिणीति की स्कर्ट उठाने की कोशिश,जानिए क्या है पूरा मामला...

सिद्धार्थ और प्रियंका

सिद्धार्थ ने प्रियंका को शादी के लिए प्रजोज तो किया जरूर है लेकिन एक ज्वैलरी ब्रांड की एड फिल्म को दौरान। वीडियो में सिद्धार्थ ने न केवल प्रियंका को प्रपोज किया बल्कि वो हां कर दे इसके लिए सारे प्रयास भी किए। दरअसल प्रियंका ने सिद्धार्थ से कुछ सवाल पूछे और सिद्धार्थ ने भी उनके सवाल का बखूबी से जवाब भी दिया। बता दें कि सिद्धार्थ ने हमेशा एक साथ बने रहने, जिम्मेदारी और मजबूत रिश्ता देने का वादा भी किया और एक हीरे की अंगूठी देकर उन्हें प्रपोज भी किया।










संबंधित समाचार