हिंदी
नई दिल्ली: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भगवान पर दिए अपने विवादित बयान को लेकर काफी बुरी तरह से फंस गई है। अब श्वेता तिवारी ने लोगों से अपने इस विवादित बयान को लेकर माफी मांगी है।
श्वेता तिवारी ने अपने नए बयान में कहा कि मुझे यह समझ में गया आया है, मेरे इस बयान से अनजाने में कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं बता दूं कि मेरा इरादा मेरे शब्दों या कार्यों से किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। इसलिए मैं अपने उस बयान के लिए माफी मांगती हूं। जिससे अनजाने में कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
बता दें कि श्वेता अपनी नई वेब सीरीज 'शो स्टॉपर' के प्रमोशन इवेंट में भगवान पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इस इवेंट में सौरभ राज जैन भी मौजूद थे। भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्वेता ने कहा था, 'मेरे ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं।'
श्वेता की इस वेब सीरीज में एक्टर सौरभ राज जैन एक ब्रा फिटर की भूमिका में हैं। एक्टर सौरभ को 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। बता दें कि भोपाल में पुलिस ने श्वेता के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Published : 29 January 2022, 2:49 PM IST
Topics : bollywood controversial statement God Shweta Tiwari एक्ट्रेस भागवान विवादित बयान श्वेता तिवारी