Maharajganj: काली मंदिर से निकली शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर फरेंदा कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे कस्बे का भ्रमण किया। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 14 January 2021, 6:08 PM IST
google-preferred

महराजगंजः आज पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया है। इस मौके पर गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर फरेंदा कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के बरदहिया बाजार स्थिति काली मंदिर से निकली शोभायात्रा ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया।  

शोभायात्रा में मौजूद लोग

इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का समापन काली मंदिर पर हुआ। जहां लोगों में प्रसाद में खिचड़ी बांटी गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व हिंदुओं का प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे थें।

Published : 
  • 14 January 2021, 6:08 PM IST