हिंदी
शामलीः प्रदेश में हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ जारी है। एक तरफ जहां पुलिस वाले आम लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं वहीं खाकी वर्दी को धता बताकर बदमाश अब इन पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामले में मंगलवार रेत रात बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को गोली मार दी और होमगार्ड और सिपाही से उनकी सरकारी रायफल को लूट ले गए। मामला बिड़ौली- चौसाना मार्ग के पास कमलापुर चौकी का है।
यहां पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड संजय और सिपाही संसार सिंह को मंगलवार सवा 11 बजे के करीब दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने गोली चला दी। बदमाशों की गोली से होमगार्ड संजय घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
यहीं नहीं बदमाशों ने जब देखा की होमगार्ड घायल हो गया है तो उन्होंने मौके पर सिपाही को भी घेर लिया और उस पर बंदूक तानकर वहां से दो रायफल लूटकर फरार हो गए। सभी बदमाश दोनों को धमकाकर वहां से फरार हो गए।

इसके बाद सिपाही संसार सिंह ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और तुरंत मदद के लिए एंबुलेंस बुलवाई। घटना की सूचना पाकर एसपी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बदमाशों की गोली से घायल हुए होमगार्ड को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसपी का कहना है कि घायल होमगार्ड और सिपाही से मामले में पूछताछ कर बदमाशों की बाइक और उनके हुलिये के बारे में पता किया जा रहा है।
Published : 3 October 2018, 1:11 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश पुलिस फायरिंग बदमाश रायफल शामली संजय संसार सिंह होमगार्ड
No related posts found.