गर्मी के प्रंचड प्रकोप, इस राज्य में स्कूलों को बंद करने का ऐलान, जानें मौसम का पूरा हाल

ओडिशा सरकार ने चिलचिलाती गर्मी के मद्देनजर छुट्टियों को आगे बढ़ाते हुए यह घोषणा की है कि राज्य के सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां शुक्रवार से शुरू होंगी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 April 2023, 4:50 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने चिलचिलाती गर्मी के मद्देनजर छुट्टियों को आगे बढ़ाते हुए यह घोषणा की है कि राज्य के सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां शुक्रवार से शुरू होंगी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 अप्रैल से सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालय गर्मी की छुट्टी के लिए बंद रहेंगे।

इसने कहा कि विद्यालयों को फिर से खोलने की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आमतौर पर ओडिशा के विद्यालयों में मई के पहले सप्ताह में गर्मी की छुट्टियां शुरू होती हैं।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और बुधवार को 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मयूरभंज का बारीपदा 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

राज्य सरकार ने गर्मी के कारण 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक और फिर 19 और 20 अप्रैल को पांच दिनों के लिए विद्यालय बंद कर दिए थे।

Published :  20 April 2023, 4:50 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement