हिंदी
नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेल के दूसरे दिन मणिपुर की संजीता चानू ने भारत की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल डाला। संजीता चानू ने कुल 192 किलोग्राम का वजन उठाया।
इस मुकाबल में दूसरे स्थान पर पापुआ न्यू गिनी की लाउ डिका ताउ रही, उन्होंने कुल 182 किलो का भार उठाया। इसी के साथ उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। जबकि तीसरे स्थान पर कनाडा की रचेल लेब्लांग को 181 के कुल योग के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा।
कॉमनवेल्थ खेल के पहले दिन मीराबाई चानू ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। तो वहीं पुरूष वर्ग में भारत के गुरुराजा ने सिल्वर मेडल जीता था। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने 56 किलोग्राम कैटेगरी में 249 किग्रा वजन उठाया था। इसके साथ ही भारत की झोली में 3 पदक आये।
Published : 6 April 2018, 10:11 AM IST
Topics : ऑस्ट्रेलिया गोल्ड कोस्ट गोल्ड मेडल संजीता चानू
No related posts found.