हिंदी
लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रामपुर दौरा निरस्त कर दिया। दरअसल आज अखिलेश यादव सपा सासंद आजम खान के समर्थन में रामपुर जाने वाले थे। मगर त्यौहारों के मद्देनजर रामपुर डीएम के रामपुर अभी न आने की अपील के बाद अखिलेश यादव अब 13,14 सितंबर को रामपुर जायेगें।

अखिलेश यादव ने आज लखनऊ के सपा मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा की यूपी ने सबसे ज्यादा राज्यपाल देश को दियें। मगर यूपी को बदले में कोई लाभ नही हुआ। उन्होंने कहा की सरकार सपा सरकार के समय में शुरू की गई योजनाओं, हाइवे, फ्लाईओवर को ही आगे बढ़ाकर वाहवाही लूटनें में लगी है।
यह भी पढ़ें: भाजपा, संघ व हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं के मकानों-दुकानों पर मंडराया संकट
पत्रकारों पर पुलिसिया कारवाई को लेकर कहा की पत्रकार का काम सच दिखाना है और मिर्जापुर में भी पत्रकार ने ये ही किया। मगर सरकार यही कर सच्चाई को दबाना चाह रही है। वहीं 2022 में अकेले अपने दम पर चुनाव लङने की भी बात अखिलेश यादव ने कही। साथ ही कहा की जो भी छोटे दल साथ आयेगें।उन्हे साथ लेकर आगे बढे़ेंगे।
Published : 9 September 2019, 2:06 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव आजम खान उत्तर प्रदेश लखनऊ सपा