सदर विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धियां, जानिये क्या-क्या कहा

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महराजगंज में तीसरे भी दिन सदर विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 27 March 2025, 7:35 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में उत्कर्ष के 8 वर्ष के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। तीसरे दिन सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सदर विकास खंड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां कायम की है।

सदर विधायक ने कहा कि गावों को पक्की सड़क से जोड़ने की प्रक्रिया सरकार द्वारा त्वरित गति से की जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि  जिले में भी अनेक विकास कार्य हुए है। रोडवेज स्टेशन का निर्माण, रेल परियोजना का शुभारंभ, जिला मुख्यालय पर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य चल रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो और सब विद्युत स्टेशनों का निर्माण, बेहतर सड़के का निर्माण चल रहा है।

इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख सोनी कश्यप, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, राम प्रीत गुप्ता संजीव शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Published : 
  • 27 March 2025, 7:35 PM IST