Russia-Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द रोकने की अपील

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में ‘हिंसा पर तत्काल रोक’ लगाने का आह्वान किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 June 2022, 11:35 AM IST
google-preferred

न्यूयार्क: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में 'हिंसा पर तत्काल रोक' लगाने का आह्वान किया है।

 गुटेरेस ने यूक्रेन में रूस के आक्रमण के 100वें दिन शुक्रवार को कहा, "मैं सभी जरूरतमंद लोगों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए, लड़ाई के क्षेत्रों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए, नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार मानवाधिकारों के सम्मान हेतु हिंसा को तत्काल रोकने का आह्वान करता हूं।"

उन्होंने कहा कि संघर्ष ने पहले ही हजारों लोगों की जान ले ली है।(वार्ता) 

Published : 
  • 4 June 2022, 11:35 AM IST

Advertisement
Advertisement