हिंदी
नई दिल्ली: कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी के लिए रूस ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि दुनिया की यह सबसे खतरनाक बीमारी है। कैंसर से पीड़ित लोग जीने की उम्मीद खत्म कर देते हैं, क्योंकि इसका इलाज बाकी बीमारियों की तरह सुगम नहीं है।
वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का डटकर सामना करते हैं। अब कैंसर को मात देने के लिए रूस ने कैंसर वैक्सीन (Cancer Vaccine) बना ली है।
रूस ने दुनिया की पहली कैंसर वैक्सीन बनाई, जोकि साल 2025 में लॉन्च होगी। इस कैंसर वैक्सीन (Cancer ka teeka) का नाम mRNA है, जो लोगों को फ्री में लगाई जाएगी। रूस के हेल्थ डिपार्टमेंट के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रे कप्रीन ने कैंसर की वैक्सीन फ्री में लगाने का ऐलान किया है।
रूस ने हाल ही में दुनिया को एक बड़ी खुशखबरी दी है। रूस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कैंसर के खिलाफ एक नई वैक्सीन विकसित की है, जो पूरी तरह से प्रभावी है और इससे लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है. आज पूरी दुनिया कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही है। इस बीच, रूस ने ऐसा ऐतिहासिक दावा दुनियाभर के लिए राहत की खबर बन सकता है।
16 दिसंबर को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐलान किया कि उसने कैंसर के खिलाफ एक टीका तैयार किया है, जिसे 2025 की शुरुआत से रूस में कैंसर रोगियों को मुफ्त में दिया जाएगा।
रूस ने कहा है कि वह इस कैंसर वैक्सीन को सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराएगा।
लंबे इंतजार के बाद
कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले चुकी है और इसकी इलाज की प्रक्रिया बेहद महंगी और कठिन रही है। हर साल, लाखों लोग कैंसर के कारण अपनी जान गंवा देते हैं, और इसके इलाज के लिए नए-नए उपायों की आवश्यकता महसूस की जाती रही है।
समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, इस वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के जनरल डायरेक्टर एंड्री काप्रिन ने एक रूसी रेडियो चैनल पर दी।
कैंसर में कैसे प्रभावी वैक्सीन
वहीं, कैंसर वैक्सीन के काम करने के तरीके पर गौर करें तो, बता दें, यह वैक्सीन शरीर में कैंसर सेल्स की पड़ताल करने उसे नष्ट करने का काम करेगी।
थेरेप्यूटिक कैंसर वैक्सीन खासतौर से ट्यूमर सेल्स के प्रोटीन या एंटीजन को ढूंढ उन्हें टारगेट करेगी, जिससे शरीर का नेचुरल सिक्योरिटी सिस्टम ट्यूमर को खत्म करने में प्रभावी होने लगता है।
वैक्सीनेशन का तरीका
इस नई वैक्सीन को शरीर में लागू करने के लिए एक सामान्य इंजेक्शन की जरूरत पड़ेगी. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैक्सीन का निर्माण प्राकृतिक पदार्थों से किया गया है, जिससे इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स नहीं होंगे। यह वैक्सीन शरीर की इम्यून सिस्टम को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट करने के लिए प्रशिक्षित करती है।
मुफ्त वितरण की योजना
रूस ने इस वैक्सीन को दुनियाभर के कैंसर मरीजों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराने का वादा किया है. इसका उद्देश्य पूरी दुनिया में कैंसर की दर को घटाना और लाखों जीवन बचाना है। सरकार ने इस अभियान के लिए पहले ही व्यापक संसाधनों का आवंटन कर दिया है, और इसे 2025 तक पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
कई लोगों का मानना है कि यह वैक्सीनेशन कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। हालांकि, इस वैक्सीनेशन के लिए अभी और भी परीक्षणों और अध्ययन की जरूरत होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह सभी प्रकार के कैंसर पर प्रभावी है।
लेकिन, रूस की इस घोषणा ने उम्मीदों की नई किरण जगा दी है, और कैंसर के खिलाफ यह लड़ाई एक नई दिशा में बढ़ सकती है। रूस का यह कैंसर वैक्सीन का दावा निश्चित रूप से दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ हो सकता है।
यदि यह वैक्सीन अपने परीक्षणों में सफल रहती है, तो यह न केवल कैंसर के इलाज के तरीकों को बदल सकती है, बल्कि लाखों लोगों की जान भी बचा सकती है। दुनिया भर के वैज्ञानिक और मरीज अब उम्मीद की नज़र से इस वैक्सीनेशन की सफलता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Published : 18 December 2024, 11:27 AM IST
Topics : big announcement Cancer Vaccine DynamiteNews everyone free HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Russia TrendingNews