हिंदी
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। एसआई उमेश राय सोनभद्र के विंढमगंज थाने में तैनात थे। दरअसल यह एक्सीडेंट दुद्धी-हाथीनाला के जंगल में हुआ। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दरोगा उमेश राय पुलिस प्रशिक्षण में जिला मुख्यालय के तौर पर शामिल होने जा रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज सिंह व विंढमगंज प्रभारी प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
Published : 30 June 2024, 11:56 AM IST
Topics : died Road Accident Sonbhadra sub inspector उत्तर प्रदेश मौत सड़क हादसे सब इंस्पेक्टर सोनभद्र