हिंदी
इटावा: जसवंत नगर मार्ग पर संदलपुर के पास तेज रफ्तार एक छोटे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जसवंत नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कपिल देव ने बताया कि थाना क्षेत्र में ग्राम नगला रामजीत निवासी तारा सिंह अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से रविवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार देव ने बताया कि गांव से जसवंत नगर मार्ग पर संदलपुर के समीप तेजगति से आ रहे एक छोटे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तारा सिंह (40) और विमल कुमार (28) की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा सात वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसएचओ ने बताया कि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया तथा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Published : 27 November 2023, 10:20 AM IST
Topics : Etawah Truck hits Two dead uttar pradesh इटावा टक्कर मारी ट्रक दो लोगों की मौत बच्चा घायल मोटरसाइकिल