Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने तीसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौके पर मौत, मचा हड़कंप

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सात वर्षीय लड़के को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 August 2023, 5:48 PM IST
google-preferred

फरीदाबाद: फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सात वर्षीय लड़के को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि फरीदाबाद सेक्टर 31 पुलिस थाना में मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मौके से वाहन सहित फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान आदि के रूप में हुई है, वह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अपने घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

उसने बताया कि आदि नयी दिल्ली के साकेत स्थित अमृता विद्यालयम स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। पुलिस के मुताबिक आदि के पिता रवि कुमार मानव रचना विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और गणित के परीक्षा पर्यवेक्षक हैं।

कुमार ने कहा कि उनका बेटा घर के पास सड़क पर साइकिल चला रहा था, तभी पानी की टंकी की तरफ से तेजी से ट्रक आया और उनके बच्चे को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन चालक भागने में सफल रहा। उसने बताया कि लोगों ने वाहन का पंजीकरण संख्या लिख लिया है और जानकारी के आधार पर चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Published : 
  • 7 August 2023, 5:48 PM IST

Advertisement
Advertisement