हिंदी
वाशिंगटन: सिलिकॉन वैली के भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता और उद्यमी अजय जैन भूटोरिया ने अमेरिकी सांसदों से ग्रीन कार्ड के लिए देशों के आधार पर मौजूदा सात प्रतिशत की सीमा को हटाने का अनुरोध किया है।
ग्रीन कार्ड या स्थायी निवास दर्जा अमेरिका में आव्रजकों को जारी किया जाता है। जिस व्यक्ति के पास ग्रीन कार्ड होता है वह देश में स्थायी रूप से रह सकता है।
भूटोरिया ने बुधवार को राजधानी में आयोजित ‘अमेरिका-भारत शिखर सम्मेलन’ में कहा कि यदि एच-1 वीजा पर सीमा नहीं है, तो ग्रीन कार्ड के लिए यह क्यों है।
भूटोरिया ने यहां आयोजित आयोजित शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘जब हमारे पास अपनी कंपनियों, कारोबार और अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए एच-1 वीजा देने की देश की सीमा नहीं है, तो ग्रीन कार्ड की सीमा जरूरी क्यों है।’’
ग्रीन कार्ड को लेकर देशों के हिसाब से संख्या की सीमा होती है।
आव्रजन कानून के तहत हर साल करीब 1,40,000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
हालांकि, इनमें से सिर्फ सात प्रतिशत ग्रीन कार्ड ही किसी एक देश के लोगों को मिल सकते हैं।
Published : 27 April 2023, 7:17 PM IST
Topics : America Green Card request अनुरोध अमेरिका ग्रीन कार्ड सीमा
No related posts found.