हिंदी
जयपुर: सीकर में बलात्कार पीड़िता की मंगलवार देर रात यहां एक अस्पताल में मौत हो गयी। 14 वर्षीय यह नाबालिग बलात्कार और मारपीट के बाद बेहोश थी और यहां के जेके लोन अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
यह भी पढ़ें: खेत में लगाई गई बाड़ में दौड़ रहे करंट से हुई किशोरी की मौत
सीकर के थोई थाने की थाना प्रभारी संगीता मीणा ने कहा किशोरी और उसका छोटा भाई 27 जनवरी को घर पर अकेले थे तभी पड़ोसी बसंत मीणा 20 वर्ष उसके घर गया। उसने किशोरी के भाई को बिस्कुट खरीदने के लिए बाहर भेजा और फिर लड़की से बलात्कार किया।
यह भी पढ़ेंः Crime In UP- सगी बहनों का यौन उत्पीड़न
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी बसंत मीणा ने पीड़िता का गला दबाने की कोशिश भी की और उसे बेहोश छोड़कर भाग गया। उसे स्थानीय अस्पताल के बाद जयपुर के जे के लोन अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां कल शाम उसकी मौत हो गयी। जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम आज बुधवार को किया जाएगा। (भाषा)
Published : 5 February 2020, 1:08 PM IST
No related posts found.