फरेंदा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, लोगों की थमी सांसे, फिर हुआ ये…
फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब घरवालों से नाराज होकर एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर की ऊंचाई पर युवती को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।