हिंदी
सिरसा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पैरोल मिली है। गुरमीत सिंह को 30 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया है। पैरोल मिलने के बाद, राम रहीम सिरसा स्थित अपने डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार मंगलवार को वह रोहतक की सुनारिया जेल से सात वाहनों के काफिले के साथ बाहर आया और सुबह 8:40 बजे सिरसा डेरा पहुंचा, जहां वह सीधे अपनी गुफा में चला गया। राम रहीम को यह पैरोल दिल्ली चुनावों से पहले मिली है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
पिछले अक्टूबर में भी राम रहीम को पैरोल मिली थी, जब वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम गए थे। उस दौरान उन्हें 20 दिन की सशर्त जमानत मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था।
गुरमीत राम रहीम 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए थे और तब से वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे थे। अब पैरोल मिलने पर राम रहीम की गतिविधियों और उसकी राजनीतिक प्रभाव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। 30 दिनों की पैरोल के दौरान वह सिरसा डेरा में रहकर अपने अनुयायियों से मिल सकते हैं।
Published : 28 January 2025, 10:12 AM IST
Topics : came out of jail Dera Sacha Sauda Ashram Dynamite News parole before Delhi elections Ram Rahim Parole reached Sirsa Dera Sirsa