हिंदी
नई दिल्ली: राज्य से आज 72 सांसद रिटायर हो गए है। राज्य सभा से रिटायर हुए सभी 72 सांसदों के फेयरवेल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की और उनके अनुभव के बारे में बात की। पीएम मोदी ने कहा कि राज्यसभा में हमारे इन सदस्यों के पास काफी अनुभव है। कई बार अनुभव अकादमिक ज्ञान से ज्यादा होता है। सभा से रिटायर होने वाले सभी सदस्यों से मैं ये कहना चाहूगां कि वो सभी फिर यहां आए।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे सदस्यों से जो अनुभव हासिल हुआ है, उसमें समस्याओं के समाधान के लिए आसान उपाय हैं। अनुभव के मिलन के कारण गलतियां बहुत ही कम होती हैं। अनुभव का अपना ही एक खास महत्व होता है, ऐसे जब अनुभवी साथी सदन से जाते हैं तो उससे राष्ट्र और सदन को बहुत बड़ी कमी होती है।
बता दें कि इन 72 सदस्यों में से कुछ सदस्य मार्च में रिटायर हो रहे हैं और कई सदस्य जुलाई और अगस्त में रिटायर होंगे। वैसे संसद का बजट सत्र खत्म हो रहा है इसलिए हो सकता है कि जो सदस्य रिटायर हो रहे है वो दोबारा सदन में देखने को ना मिले।
अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं ये सांसद
आनंद शर्मा
एके एंटनी
सुब्रमण्यम स्वामी
एम.सी मैरी कॉम
स्वपन दास गुप्ता
जून में रिटायर हो रहे हैं ये सांसद
निर्मला सीतारमण
सुरेश प्रभु
एमजे अकबर
जयराम रमेश
विवेक तन्खा
वी विजयसाई रेड्डा
जुलाई में रिटायर हो रहे हैं ये सांसद
पीयूष गोयल
मुख्तार अब्बास नकवी
पी. चिदंबरम
अंबिका सोनी
कपिल सिब्बल
सतीश चंद्र मिश्रा
संजय राउत
प्रफुल्ल पटेल
के. जे. अल्फोंस
Published : 31 March 2022, 1:50 PM IST
Topics : Narendra Modi Prime Minister rajya sabha Veteran नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री राज्य सभा रिटायर सांसद