रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की होने जा रही है दूसरी शादी

सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत दूसरी शादी करने जा रही हैं। साल 2019 में सौंदर्या की शादी ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी होगी। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़िए किससे होने वाली है सौंदर्या की शादी…

Updated : 4 February 2019, 6:46 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत दूसरी शादी करने जा रही हैं। साल 2019 में सौंदर्या की शादी ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी होगी। सौंदर्या एक बिजनेसमैन और एक्टर विशगन वंगामुड़ी से साथ शादी करने जा रहीं हैं। यह दोनों 11 फरवरी को चेन्नई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर दी है। 

उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से शादी की खबर को साझा करते हुए लिखा कि सिर्फ एक हफ्ता बचा है। इसके अलावा उन्होंने ब्राइड मोड, ब्लेस्ड और फैमिली जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने होने वाले पति का और अपना नाम लिखा है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक और कृति की ‘लुका छुपी’ का नया गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बता दें कि सौंदर्या की यह दूसरी शादी है। सौंदर्या की पहली शादी बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से हुई थी। शादी के 8 साल बाद दोनों साल 2016 में अलग हो गए थे। पहली शादी से सौंदर्या को वेद कृष्ण नाम का बेटा भी है। 
 

Published : 
  • 4 February 2019, 6:46 PM IST

Related News

No related posts found.