Rajasthan: राजस्थान सरकार ने पलटा अपना आदेश, मजदूरों को मिलेगी बड़ी राहत

कोरोना के कारण देश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान कई तरह की छूट भी दी गई है। वहीं फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को राहत दी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 26 May 2020, 4:10 PM IST
google-preferred

जयपुर: लॉकडाउन 4.0 के बीच गहलोत सरकार ने फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को बड़ी राहत दी है। 

यह भी पढ़ें: रेड जोन एरिया के लिए नए दिशा-निर्देश, जानें किन चीजों में मिली छूट 

सरकार ने पहले दिए गए अपने एक फैसले को पलटते हुए मजदूरों के काम के घंटे तय कर दिए हैं। मजदूर अब आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में श्रम विभाग ने आदेश भी जारी किए हैं, ये आदेश सभी जोन में लागू होंगे। इसके बाद सरकार के इस फैसले से श्रमिकों को राहत मिल गई है।

 यह भी पढ़ें: मुंबई से लौटे पिता-पुत्र मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में बढ़ाई गई स्क्रिनिंग

बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार द्वारा एक महीने पहले आदेश निकालते हुए श्रमिकों के काम करने के घंटों को बढ़ा दिया गया था। आदेश में काम करने के घंटों को 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया था। अब गहलोत सरकार ने अपना ये आदेश वापस ले लिया है। 

Published :