हिंदी
नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके जरिए उन्होंने एख बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कहा है कि कृषि विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं और उनके आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान की बात जब तक नहीं सुनी नहीं जाती वे लौटने वाले नहीं है।
मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है,
सरकार को सुनना पड़ेगा। pic.twitter.com/yhwH6D8uWO— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2020
राहुल गांधी ने ट्वीट किया- मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें किसान आंदोलन की विभिन्न झलकियां भी दिखाते हुए आंदोलन कर रहे किसान कह रहे हैं कि सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी और वे मांगे माने जाने तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
वहीं केंद्रीय पर्यावरण एवं सूचना मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी को बहस के लिए खुली चुनौती दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मैं उन्हें बहस के लिए खुली चुनौती देता हूं। वो बताएं कि यह कानून किसानों के हित में अच्छा है या बुरा?
Published : 26 December 2020, 12:36 PM IST
Topics : farmer protest PM Modi Rahul Gandhi Tweeter कांग्रेस सांसद किसान आंदोलन ट्विटर हैंडल राहुल गांधी