हिंदी
स्टवान्गर (नॉर्वे): भारत के सबसे युवा चेस ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने एक बार देश का नाम रोशन किया है। आर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज ग्रुप A ओपन में शानदार जीत दर्ज की है। नॉर्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन में आर प्रज्ञानानंद नौ राउंड तक नबाद रहे और 7.5 अंकों के साथ शानदार जीत हासिल की।
16 साल के टॉप सीड प्रज्ञानानंद ने अपने अंतिम राउंड के मुकाबले में आईएम वी. प्रणीत को मात दी।
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए प्रज्ञानानंद ने बताया कि उन्हें लगता है कि इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी अब तक की लाइफ का सबसे बेस्ट क्वालिटी गेम खेला है। उन्होंने आगे कहा कि सभी मुकाबलों में उन्होंने अपने बनाए हुए प्लान के मुताबिक भी चालें चलीं थी और वो इससे काफी खुश हैं।'
प्रज्ञानानंद ने बताया कि पिछले महीने चेसेबल मास्टर्स में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद उन्हें काफी मोटीवेशन और आत्मविश्वास मिला था।
प्रज्ञानानंद ने कहा कि 'मैग्नस कार्लसन, लिरेन जैसे टॉप प्लेयर्स के खिलाफ खेलने से आपको बहुत सारे आत्मविश्वास जरूरत होती हैं और ये आत्मविश्वास मुझे चेसेबल मास्टर्स में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद मिला। मैं बस अपनी तैयारियों पर भरोसा करता हूं और आत्मविश्वास के साथ खेलने की कोशिश कर रहा हूं।'
प्रज्ञानानंद आने वाले दिनों में शतरंज ओलंपियाड से पहले भारतीय 'बी' टीम के शिविर का हिस्सा बनने के लिए भारत वापस आएंगे। वह इस साल दो मौकों पर विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को मात दे चुके हैं।
प्रज्ञानानंद के कोच आरबी रमेश ने इस जीत के बाद उन्हें बधाई दी और कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रमेश ने कहा कि "प्रज्ञानानंद को जीत के लिए बधाई। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उसने टूर्नामेंट जीता। उसने सामान्य रूप से अच्छा खेला। इस जीत से उसको आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।"
Published : 11 June 2022, 1:29 PM IST
Topics : Norway Chess Open R Praggnanandhaa victory आर प्रज्ञानानंद चेस ग्रैंडमास्टर जीत नॉर्वे नॉर्वे शतरंज ओपन भारत
No related posts found.