हिंदी
सहारनपुरः बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है। यहां प्रियंका गांधी वाड्रा भी हिस्सा लेने के लिए पहुंच गई हैं। जहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
सहारनपुर में किसानों की महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है। इस कानून के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि- जो 3 कृषि क़ानून सरकार ने बनाए हैं वो राक्षस रूपी कानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला कानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा।

कांग्रेस प्रदेशभर में 'जय जवान-जय किसान' अभियान शुरू कर रही है। इसी सिलसिले में प्रियंका सहारनपुर पहुंची हैं। प्रियंका यहां किसानों के साथ पंचायत में शामिल होंगी। ये पंचायत चिलखाना में बुलाई गई है।
Published : 10 February 2021, 3:48 PM IST
Topics : Congress Kisaan Andolan Priyanka Gandhi uttar pradesh उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान महापंचायत कृषि कानून सहारनपुर