Site icon Hindi Dynamite News

Gorakhpur Politics: गोरखपुर विवाद में प्रियंका गांधी ने कही ये बात, मामला सुलझाने का दिया आश्वासन

गोरखपुर में कांग्रेस की जिला और महानगर कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हुआ विवाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तक पहुंच गया है। उन्होंने जल्द से जल्द इस विवाद को सुलझाने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Gorakhpur Politics: गोरखपुर विवाद में प्रियंका गांधी ने कही ये बात, मामला सुलझाने का दिया आश्वासन

गोरखपुरः कांग्रेस की जिला और महानगर कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से पीड़ित यूपी के कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को जिला कोऑर्डिनेटर कौशल त्रिपाठी के माध्यम से पूर्व पदाधिकारियों को तमकुहीराज स्थित कार्यालय बुलाया और उनकी बात सुनी। उन्होंने 15 दिन में विवाद को सुलझाने का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक ये बैठक करीब 3 घंटे तक चली थी। 

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में बाबर के नाम पर नहीं बनेगी मस्जिद, लेकिन CM योगी को भेजा जायेगा खास निमंत्रण, करेंगे इनका शिलान्यास

बता दें कि गोरखपुर जिला में कमेटी की घोषणा होने के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे जिला कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष जयंत पाठक ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव इस विवाद का समाधान निकालने की कोशिश कर रही हैं। 

Exit mobile version