हिंदी
टप्पल (यूपी): अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने सबको हिला कर रख दिया है। इस कांड के बाद से लोगों को गुस्सा शांत ही नहीं हो रहा है। इस कांड के बाद से लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर हर जगह विरोध करना शुरू कर दिया है।
इस कांड के बाद से सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान के तहत आज टप्पल चलो की शुरूआत की गई है। जिसपर जिला और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। टप्पल में बजार बन्द है। इसकी वजह से बड़ी मात्रा में आरएएफ और पीएसी की तैनाती की गई है। आरएएफ और पीएसी फ्लैग मार्च और फोन के जरिए लोगों को इसके बारे में सूचित कर रही है।

पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि लोग टप्पल ने जाएं। शांति-व्यवस्था को कायम रखने के लिए आधा दर्जन बड़े अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। 2 एडीएम और 4 एसडीएम सहित 7 अफसरों को तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: 24 घंटे में योगी ने किये 7 अफसर निलंबित, मचा हड़कंप.. ये है वजह

इस घटना को लेकर पूरे देश में निंदा की जा रही है। हालांकी आरोप में शामिल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन इसके बाद भी लोगों को गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पीड़िता ढाई साल की बच्ची को श्रद्धाजली देने के लिए कई जगहों पर कैंडल मार्च निकाला जा रहा है।
Published : 9 June 2019, 11:31 AM IST
Topics : अलीगढ़ आरोपी उत्तर प्रदेश टप्पल ढाई साल की बच्ची हत्याकांड
No related posts found.