हिंदी
बलिया: जिले के बांसडीह कोतवाली थाने के ठीक सामने 20 जुलाई को रोहित पाण्डेय की हत्या हुई थी। रोहित पाण्डेय किसी काम के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान अचानक रोहित पाण्डेय पर रोहित राइडर ने अपने गैंग के साथ हमला कर दिया था। हमले में रोहित पाण्डेय की मृत्यु हो गई थी। वहीं मृतक के पिता नारायण पाण्डेय ने बताया कि 24 घंटे बाद भी पुलिस ने अच्छा काम नहीं किया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक के पिता ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी को फासीं की सजा दी जाये। मृतक के भाई राजेश पांडेय ने आरोप लगाया कि रोहित की हत्या के 24 घंटे बीत जाने बाद एक अपराधी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी हैहै। सात लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात में कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
हत्या में आरोपी रोहित राइडर है। उसके खिलाफ 25 मुकदमे पहले से ही थाने में दर्ज हैं। वहीं प्रशासन आज तक न उसे पकड़ पाई और न कुछ कर पाई। प्रशासन और सिपाही सभी मिले हुए हैं। यहां पर बहुत ही बुरा माहौल है। यहां का प्रशासन उसके बर्थडे में जाकर उसको केक खिलाता है। आप समझ सकते है कि थाने के सामने हत्या हो जा रही है तो लोग कितना सुरक्षित होंगे। जब थाने के सामने लोग सुरक्षित नहीं है तो हम लोग घर पर कैसे सुरक्षित रहेंगे। प्रशासन अपना पल्ला झाड़कर यहां से निकलने का प्रयास कर रही है। रोहित राइडर का एक गैंग चलता है।
Published : 21 July 2024, 9:53 PM IST
Topics : Ballia News Dynamite News rohir murder case UP News बलिया समाचार यूपी समाचार रोहित हत्याकांड