हिंदी
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही अलग-अलग वर्ग और सेक्टर के लोग जुटने लगे हैं। इसी क्रम में गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में विराट वैश्य व्यापार महाकुंभ का आयोजन किया, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के ट्रेडर्स ने हिस्सा लिया और बड़ें हिस्से में केंद्रिय मंत्री सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। जिसमेंकेंद्रीय उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि बन कर पहुंचे।
अनिल अग्रवाल द्वारा इस वैश्य व्यापारी महाकुंभ में पीयूष गोयल के अलावा वैश्य समाज के काफी जाने माने लोगों ने हिस्सा लिया। इस सभा में शिरकत करने वालों में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा, बीजेपी नेता राजेश अग्रवाल और राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार शामिल रहें।

मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल ने कहा-BJP ने समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम किया है, और उसमें वैश्य समाज का भी बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन कभी भी हमने सामाजिक काम को सिर्फ एक वर्ग के लिए सीमित नहीं रखा है। सनातन धर्म में समाज को बांटने की कोशिश कभी नहीं की गई।
इस सभा में अनिल अग्रवाल ने कहा- इस महाकुंभ के आयोजन का उद्देश्य राजनीति में वैश्य समाज की दमदार भागीदारी को सुनिश्चित कराना है। आज वैश्य समाज विभिन्न घटकों एवं वर्गों में बंटा हुआ है। ऐसे में यदि सारे वर्ग और घटक मिल जाएं तो भारत में वैश्य समाज अपना 23 पर्सेंट जनाधार रखता है। साथ ही देश में वैश्य समाज की भागीदारी के बारे में बताया।
Published : 19 December 2021, 6:48 PM IST
Topics : Dr Anil Agrawal Piyush Goyal uttar pradesh Vaishya Merchant Mahakumbh अनिल अग्रवाल उत्तर प्रदेश पियूष गोयल वैश्य व्यापारी महाकुंभ