हिंदी
महराजगंजः कोरोना काल में अब बाहर निकलते समय मास्क का लगाना बेहद जरूरी हो गया है। जो लोग बिना मास्क के बाहर घूमते नजर आ रहे हैं, उन लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। पर कई जगहों पर पुलिस ही बिना मास्क के नजर आई है।
थाना पुरन्दरपुर में पुलिस की लापरवाही किस तरह सर चढ़ कर बोल रही है। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि बिना मास्क के बाहर ना निकले लेकिन पुरन्दरपुर थाने में तैनात एस आई लाल बहादुर सिंह खुद बिना मास्क के बैठ कर गाड़ी चेक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नदी में डूबे दो लोग, ग्रामीणों में मची सनसनी
एस आई अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, लेकिन थाने के सभी सिपाहियों को भी संक्रमण का खतरा बन सकता है।
Published : 15 July 2020, 6:30 PM IST
Topics : Corona virus Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोरोना महामारी थाना पुरन्दरपुर महराजगंज