हिंदी
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे सप्ताह में भी गतिरोध जारी है। सोमवार को सरकार और विपक्षी दलों में दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने की सहमति बनी थी लेकिन अगले ही दिन आज यानी मंगलावर को सत्र शुरू होने से पहले ही संसद के बाहर विपक्षी दलों का प्रदर्शन देखने को मिला।
संसद परिसर में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने अडाणी समेत अन्य कई मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि विपक्ष के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर संसद की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन अब भी गतिरोधन बना हुआ है।
कांग्रेस नेता ‘मोदी अडाणी एक है’ लिखे पोस्टर को लेकर संसद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी-अडाणी भाई-भाई के नारे लगाये। इसके साथ ही विपक्षी दलों के नेता भ्रष्टाचार की जांत कराओ के नारे भी लगाते रहे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव न कहा कि जिस दिन से सदन शुरू हुआ है, उसी दिन से सपा ने संभल को लेकर अपनी बात रखने की कोशिश की है। हम लोग सदन में संभल को लेकर चर्चा करना चाहतें हैं और आज भी हमारी यही मांग है।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सदन पहले ही दिन से चलता यदि सरकार विपक्ष का सुझाव मानती। हमने सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग की थी।
संसद भवन परिसर में मंगलवार सुबह प्रदर्शन करने वाले नेताओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, आप सांसद संजय सिंह समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल रहे। विपक्षी दलों के नेता सरकार से सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। विपक्षी दलों के प्रदर्शन के कुछ देर बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई।
Published : 3 December 2024, 11:58 AM IST
No related posts found.