हिंदी
सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग स्थित ओवरब्रिज बना जान का दुश्मन
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग स्थित ओवरब्रिज के हाल बदहाल हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए इस ओवरब्रिज पर एक माह पहले से जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, लेकिन समय पर मरम्मत न होने से अब सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर बन आयी है।
ओवरब्रिज पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन छोटे वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, वहीं मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ गड्ढे एक से डेढ़ फुट तक गहरे हो गए हैं, जिससे चार पहिया वाहन भी फंस जाते हैं।
कानपुर देहात: सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
➡️महज तीन साल में ही ओवरब्रिज हुआ गड्ढों में तब्दील
➡️नगर पालिका परिषद झींझक के सभासदों ने ओवरब्रिज पर पहुंच किया विरोध प्रदर्शन
➡️भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई नारेबाजी#KanpurDehat #Overbridge… pic.twitter.com/NanV03LIxM— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 27, 2026
शुक्रवार को झींझक नगर के सभासदों और संभ्रांत लोगों ने ओवरब्रिज पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढों के पास खड़े होकर हाथ उठाकर विरोध जताया और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
बैंक की दबंगई से तंग आकर ग्राहक ने शाखा में खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप, बैंक मैनेजर फरार
प्रदर्शनकारियों में प्रबुद्ध श्रमशील, सभासद रोहित गुप्ता, कन्हैया पोरवाल, प्रदीप शर्मा, सरोज यादव समेत करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने बताया कि वाहन चालकों और राहगीरों की ओर से ओवरब्रिज की मरम्मत कराए जाने को लेकर मंडल रेलवे को लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने यह भी बताया कि आरओबी के दोनों छोर पर यू-टर्न या पैदल पार करने के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था नहीं है, जिससे पैदल यात्रियों को थोड़ी दूरी तय करने के लिए पूरा पुल पार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
सभासदों और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन या अनशन करने को बाध्य होंगे।
Location : Kanpur Dehat
Published : 27 February 2026, 7:13 PM IST
Topics : jhinjhak railway overbridge Kanpur Dehat News Local Issues protests Railway overbridge fell victim to corruption