हिंदी
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र के मुसहर बस्ती के कलनही में आबकारी टीम की छापेमारी में दो घरों से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जबकि तीन क्विंटल लहन को नष्ट किया गया।
आबकारी टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। टीम की छापेमारी से अवैद्य शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
आबकारी निरीक्षक ने कहा
इस संबंध में आबकारी टीम निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि उन्हें मुखबिर की सूचना पर पता चला था कि मुसहर बस्ती के कलनही गांव में अवैद्य कच्ची शराब बनाकर बेची जा रही है। मौके पर पहुंचकर गांव में छापेमारी की गई, तो एक घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे घर से छापेमारी के दौरान 15 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन कुंतल लहन को भी नष्ट किया गया। मौके से एक आरोपी भागने में सफल रहा। इस मामले में बरामद किए गए कच्ची शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 6 November 2024, 8:02 PM IST
Topics : Dynamite News Excise team raid Maharajganj News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Aakash आबकारी टीम आरोपी गिरफ्तार कच्ची शराब महराजगंज