टूरिस्ट बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

गुरुवार की शाम को पुरंदपुर के पास हुआ एक दर्दनाक हादसा, जिसमें हुई एक वृद्ध की मौत। पढ़ें डाइनामाइट पर पूरी खबर...

Updated : 1 November 2019, 2:47 PM IST
google-preferred

महराजगंज: गुरुवार को पुरंदपुर के पास एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक  70 वर्षिय वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव निवासी सनाउल्लाह गांव के पास एक हाईवे को पार कर घर लौट रहे थे। इस दौरान सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रही बस ने उनकी साइकिल को टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह साइकिल से घसीटता हुआ कुछ दूर तक गया। इससे सनाउल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Maharajganj आधारशिला वृद्धाआश्रम का औचक निरीक्षण

दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने बस का पीछा किया, पीछाकर फरेंदा के उत्तरी बाईपास के पास बस को रोक लिया गया। इस दौरान लोगों ने चालक जलील खान निवासी जहानाबाद बिहार व खलासी विनोद सिंह निवासी औरंगाबाद बिहार की पिटाई कर दी। हादसे के बाद हाइवे पर करीब कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेते हुए बस को जब्त कर लिया और कहा हैं कि वैधानिक तरीके से कार्यवाही की जायेगी।

Published :  1 November 2019, 2:47 PM IST

Advertisement