हिंदी
महराजंगज: गुरुवार को फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धाआश्रम में औचक निरीक्षण किया गया। यह औचक निरिक्षण सीडीओ पवन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में रह रहे वृद्धों के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही आश्रम में आयोजित सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्ष अर्पित किया।

सीडीओ पवन अग्रवाल ने वृद्धों से बात की और आश्रम में मिलने वाली सभी सुविधाओ की उनसे जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाआश्रम के किचन का निरीक्षण करते हुए भोजनमाता को किचन की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा और विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जिम्मेदारों से पूछताछ की और शौचालय की साफ सफाई को भी देखा। इसके साथ ही वृद्धों की संख्या और मेन्यू के साथ ही उनकी सुविधा की जांच पड़ताल किया।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश- घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, उपजिलाधिकारी राजेश जायसवाल, तहसीलदार फरेंदा नरेश चंद, अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह, आश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार, अरूण श्रीवास्तव, आर्यमान यादव, शैलेश यादव, रश्मि सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Published : 1 November 2019, 1:20 PM IST
Topics : ashram inspection Maharajganj old age uttarpradesh आधारशिला निरीक्षण पवन अग्रवाल वृद्धाआश्रम सीडीओ