उ. कोरिया ने अमेरिका के साथ बातचीत से पहले दागी खतरनाक मिसाइलें

उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ फिर बातचीत शुरू करने के लिए सहमति जताने के एक दिन बाद मंगलवार तड़के जापान सागर में दो मिसाइलें दागी।

Updated : 10 September 2019, 3:48 PM IST
google-preferred

मॉस्को: उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ फिर बातचीत शुरू करने के लिए सहमति जताने के एक दिन बाद मंगलवार तड़के जापान सागर में दो मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहैप ने दक्षिण कोरिया की सेना प्रमुख के हवाले से कहा हमारी सेना अन्य मिसाइलें दागी जाने की आशंका के मद्देनजर और हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के वास्ते स्थिति की निगरानी कर रही है। एक बयान के अनुसार आज सुबह उत्तर कोरिया के दक्षिण प्योंगान प्रांत से जापान के समुद्री इलाके में दो मिसाइलें दागी गई।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री के बीच हुई मुलाकात, उठा जाकिर नाइक का मामला

जापान टाइम्स ने दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख के हवाले से बताया कि ये छोटी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल है और लगभग 330 किलोमीटर तक अपना लक्ष्य भेद सकती हैं। स्थानीय मीडिया ने जापान सरकार का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से दागी गयी मिसाइल से देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा नहीं हुआ है। 

यह भी पढ़ें: भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर ने कुलभूषण जाधव से की मुलाकात, ढाई घंटे तक चली मुलाकात

मिसाइल दागने से एक दिन पहले उत्तर कोरियाई सरकार ने घोषणा की थी कि वह सितंबर के दूसरे पखवाड़े में अमेरिका के साथ फिर से वार्ता शुरू करने के तैयार था। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन ने अमेरिका से अधिक लचीलापन दिखाने, विशेष तौर पर प्रतिबंधों को लेकर नरम रुख अपनाने का आह्वान किया। (वार्ता)
 

Published :  10 September 2019, 3:48 PM IST

Related News

Advertisement