हिंदी
नई दिल्ली: नोएडा के चर्चित भ्रष्टाचार मामले में एक बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर सामने आ रही है। इस मामले ने सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह और गुल इंजीनियर्स कंपनी के मालिक जावेद अहमद समेत कई अन्य के खिलाफ न्यायालय में तीन आरोप पत्र दाखिल किये हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विशेष न्यायाधीश, CBI, गाजियाबाद की अदालत में तीन आरोप पत्र दायर किए हैं। ये आरोप पत्र तत्कालीन मुख्य अभियंता नोएडा प्राधिकरण यादव सिंह, गुल इंजीनियर्स कंपनी के मालिक जावेद अहमद व अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में दाखिल किये गये हैं।
इसके बाद इस मामले में इन सभी की मुश्किलें और बढ़ने के आसार हैं।
Published : 10 June 2020, 4:11 PM IST
Topics : CBI Javed Ahmed NOIDA Authority Corruption Case Yadav Singh आरोप पत्र जावेद अहमद नोएडा प्राधिकरण भ्रष्टाचार मामला यादव सिंह सीबीआई